बागेश्वर जिले में हुई बगैर नशे वाली लाइसेंसी भांग की खेती की शुरुआत

August 26, 2021 | samvaad365

बागेश्वर जिले में बगैर नशे वाली लाइसेंसी भाग की खेती की शुरुआत हो गई है। डीएम ने जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम मनकोट-छाती गांव में हैंप उत्पादन (भांग की खेती) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भांग की खेती से किसानों की आय में इजाफा होगा और वह आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगे। उन्होंने जिले के इच्छुक किसानों से भांग की खेती के लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-थराली : पिण्डर नदी पर बने मोटरपुल से तुंगेश्वर के व्यक्ति ने लगाई छलांग,तेज बहाव में हुई मौत

ज़िले के अन्य इलाकों में  भांग की खेती करने के इच्छुक किसान आबकारी विभाग में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद गठित कमेटी उनकी भूमि का सर्वे करेगी। इसके आधार पर लाइसेंस दिया जाएगा। भांग की खेती के लिए अधिक मेहनत की जरूरत नहीं है। भांग से रोटी, कपड़ा और मकान सभी जरूरतें पूरी होती है। इसके उपयोग से करीब पांच हजार उत्पाद बनाए जाते हैं। भांग की रेशों से किसान सौ रुपये प्रति किलो से चार हजार रुपये प्रति किलो तक कमा सकते हैं।

संवाद365,डेस्क

65441

You may also like