उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टिप्पर, भाजपा नेता की मौत

August 1, 2022 | samvaad365

चंपावत-टनकपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ. बता दें कि सोमवार सुबह निर्माण सामग्री लेकर जा रहा भाजपा नेता का टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई जबकि एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। इससे भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है.

मिली जानकारी के अनुसार हादसा स्वाला के पास  उस समय हुआ जब  भाजपा के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष 46 वर्षीय जगदीश सिंह  सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे।

सुबह करीब साढ़े 5बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी 45 वर्षीय नरेश सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से  दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां जगदशीश् सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नरेशसिंह का उपचार किया जा हरा है।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें :देहरादून ब्रेकिंग : UKSSSC पेपर लीक में STF की एक और कार्रवाई, CJM कोर्ट में तैनात कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

79289

You may also like