बड़ी खबरः घनसाली में चार युवकों की मौत, एक को लगी गोली… तीन की जहरीले पदार्थ से

April 4, 2021 | samvaad365

घनसाली के कुंडी गांव के चार युवाओं की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। जंगल गए चार में से एक युवा की मौत गोली लगने से और तीन की जहर से हुई है। घनसाली एसडीएम ने ये जानकारी देते हुए बताया कि तीन युवकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में रखे गए हैं। जबकि एक का शव गांव में ही है राजस्व प्रशासन की टीम भी मौके पर निकल गई है।

मृतको के नाम इस प्रकार है।

संतोष उम्र 22 वर्ष पुत्र दलेब सिंह

अर्जुन उम्र 22 वर्ष पुत्र नयन सिंह

पंकज उम्र 23 वर्ष पुत्र अब्बल सिंह

सोबन सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र केसर सिंह।

कुण्डी ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि उन्हें उक्त घटना की जानकारी सुबह 4 बजे फ़ोन के माध्यम से हुयी वे उस वक़्त ऋषिकेश में थे। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। आगे जानकारी आना बाकी है।

(संवाद 365/ हर्षमणि उनियाल)

यह भी पढ़ें-  हापुड़: नकली नोट बनाने वाले तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख 70 हजार के 500, 2000, 200 और 100 रुपये के नोट बरामद

59888

You may also like