बीजेपी जिला कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन, मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

July 19, 2022 | samvaad365

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आज भाजपा जिला कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा तय किये गये विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। ताकि समाज के हर व्यक्ति तक भाजपा के कार्यक्रमो को पहुंचाया जा सके। इस दौरान पार्टी से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को जनपद स्तर के साथ ही मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए जो भी कार्यक्रम तय किए गए हैं, उनके लिए सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

संवाद 365, मनोज चंद

यह भी पढ़ें- नरेंद्रनगर: कांवड़ यात्रा के चलते क्षेत्र में लौटी रौनक, जींद कावड़ सेवा संघ द्वारा किए जा रहे भंडारे

78653

You may also like