राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को लगा झटका बीजेपी को मिली ज्यादा सीटें

December 9, 2020 | samvaad365

राजस्थान में पंचायत चुनावों के नतीजे सामने आये हैं। पहले दिनभर कांग्रेस बढ़त बनाती दिखी। वहीं शाम होते-होते चुनाव के परिणाम ने स्थिति साफ कर दी कि गांव की सरताज प्रदेश में भाजपा ही है.

आपको बता दें कि 21 जिलों के देर रात तक 4051 पंचायत समिति सदस्यों के घोषित परिणाम में कांग्रेस ने 1718 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने 1836 सीटे जीत कर यह मिथक तोड दिया कि सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव में बड़ा फायदा होता है

प्रदेश कांग्रेस पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों की चुनावों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. वहीं सत्तारूढ कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा.

(संवाद 365/विकेश)

यह भी पढ़ें-पिथौरागढ़: बिर्थी फाॅल पर रैपलिंग में बनाया गया राष्ट्रीय स्तर का रिकाॅर्ड, आइस संस्था ने किया आयोजन

56469

You may also like