आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा नेता ने 10,000 तिरंगे झंडे बांटने का लिया संकल्प

August 14, 2022 | samvaad365

आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे देश में हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा. आजादी के अमृत महोत्सव को और भी भव्य बनाने के लिये कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने राष्ट्रीय चरित्र जागरूकता अभियान के तत्वावधान में अपने आवास पर निशुल्क तिरंगा वितरण कर एक नई पहल की.

वहीं भाजपा नेता मनोज पाठक ने बताया कि आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जा रहा है. वही कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने अपने विठोरिया स्थित आवास पर सैकड़ों क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय चरित्र जागरूकता अभियान के तत्वावधान में निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण किया.

कालाढूंगी क्षेत्र में तिरंगा हर घर में फैराया जा सकें एवं देश के .लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान वह देश प्रेम की भावना को भी जगाना उन्होंने अपना उद्देश्य बताया. वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने संकल्प लिया की हर घर व हर छत तिरंगा फहराया जाएगा. वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 10000 तिरंगा झंडा वितरण करने का भी संकल्प लिया है .उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने घर पर तिरंगा अवश्य फैराये, जिस से हमारे तिरंगा को नई पहचान व पूरे विश्व में देश का गौरब बढें.

संवाद 365, जफर अंसारी

ये भी पढ़ें : हर घर तिरंगा अभियान को अलग अंदाज़ में मनाया, किसानों के साथ खेतों में जाकर की धान रोपाई, फहराया तिरंगा

80102

You may also like