हर घर तिरंगा अभियान को अलग अंदाज़ में मनाया, किसानों के साथ खेतों में जाकर की धान रोपाई, फहराया तिरंगा

August 14, 2022 | samvaad365

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर तथा इस मौके पर प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है जहाँ एसडीएम काशीपुर ने इस आज़ादी के अमृत महोत्सव को एक अनोखे अंदाज में मनाया है जो कि क्षेत्र के किसानों के साथ उनके खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई की. इसके बाद उन्होंने किसानों को तिरंगा झंडा प्रदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से बताया। और धान के खेत में ही तिरंगे को किसानों के साथ फहराया है. इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आने वाला 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसमे देश के प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु उनके द्वारा ग्राम ढकिया में किसानों के खेतों में जाकर उनके साथ धान की रोपाई की और तिरंगा झंडा फहराकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान गांव के शिक्षित युवको को गांव में तिरंगा अभियान की सफलता की ज़िम्मेदारी दी।

संवाद 365, अज़हर मलिक

ये भी पढ़ें : देहरादून पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, एसएसपी खुद हाथ में तिरंगा लिए बाइक पर निकले, लगे वंदे मातरम के नारे

80095

You may also like