देहरादून : हिमवीरों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, बच्चों और जवानों में दिखा एक जैसा जोश, IG ने कही बड़ी बात

August 14, 2022 | samvaad365

देहरादून : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष में आज देहरादून में सीमा द्वार से आईटीबीपी के तमाम अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस रैली में स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों में खासा जोश देखने को मिला। स्कूल के बच्चों और जवानों में देश के लिए एक जैसा दमखम और जोश देखने को मिला।

आपको बता दें कि देहरादून के सीमाद्वार से आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा यात्रा शुरु की जो की गांधी पार्क में जाकर समाप्त हुई. आईटीबीपी के अधिकारी और जवान बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए गांधी पार्क पहुंचे और वहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद रैली वापस सीमा द्वार के लिए रवाना हुई। इस दौरान जवानों समेत बच्चों में खासा जोश तिरंगा यात्रा और भारत माता के लिए देखने को मिला । इस रैली में आईजी निलभ किशोर समेत आईपीएस डीआइजी आइटीबीपी मनु महाराज समेक तमाम अधिकारी औऱ कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर आईटीबीपी के आईजी नीलभ किशोर ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगाठ पर आईटीबीपी के जवानों ने देश को समर्पित करने् के लिए तिरंगा यात्रा निकाली है. ताकि तिरंगे के सम्मान में हर घर तिरंगा हो. इस रैली का शुभारंभ गवर्नर ने किया. इस रैली में 3000 अधिकारियों कर्मचारियों और स्कूल के बच्चे समेत तमाम लोगों ने हिस्सा लिया. ये रैली लगभग 5 किमी की थी. बच्चों के जोश को देखते हुए आईजी ने कहा कि बच्चे हमारा आने वाला कल और भविष्य हैं.

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें :देहरादून पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, एसएसपी खुद हाथ में तिरंगा लिए बाइक पर निकले, लगे वंदे मातरम के नारे

80094

You may also like