बागेश्वर में गार्ड ऑफ ऑनर लेकर सवालों में घिरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपनी गलती स्वीकार की है

March 24, 2021 | samvaad365

बागेश्वर में गार्ड ऑफ ऑनर लेकर सवालों में घिरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपनी गलती स्वीकार की है। पिथौरागढ़ में मीडिया के सवाल के जवाब में मदन कौशिक ने कहा कि लम्बे समय से मंत्री रहने की वजह से बागेश्वर में उनसे भी गलती हो गयी. ऐसा नही होंना चाहिए था.

वहीं पिथौरागढ़ के दौरे पर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने 2022 विधानसभा चुनावों के भारी जीत का दावा किया है। पिथौरागढ़ में मीडिया से बात करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का एक मजबूत संगठन है जिसके बलबूते पर वो 2017 से भी बढ़ी जीत की ओर बढ़ रहे है.

(संवाद 365/मनोज चंद)

यह भी पढ़ें- पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र के तरपालीसैंण में मिला युवक और युवती का नर कंकाल

59571

You may also like