धनोल्टी: कई समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन जौनपुर ने की डीएम से मुलाकात

June 11, 2020 | samvaad365

धनोल्टी: जौनपुर विकासखण्ड की विभिन्न समस्याओं व योजनाओं के विधिवत क्रियांन्वयन को लेकर जौनपुर प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी टिहरी से मुलाकात की। आपको बता दें जिलाधिकारी टिहरी मंगेश घिल्डियाल के टिहरी डी० एम० बनने के बाद प्रधान संगठन जौनपुर की यह पहली मुलाकात थी, जिसके चलते प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुन्दर सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डीएम मंगेश घिल्डियाल का स्वागत भी किया।

प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान वाण्डा चक सुभाष पैनुली ने फोन पर हमारे ब्यूरो प्रमुख सुनील सजवाण को बताया की प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुन्दर सिंह के नेतृत्व में उनके द्वारा मनरेगा में सामान क्रय का भुगतान समय पर करने व अग्रीम भुगतान की मांग जिलाधिकारी से की गई। मनरेगा योजना के तहत 60 प्रतिशत सामान व 40 प्रतिशत सामान का भुगतान होता है जबकि वर्तमान में इसे घटाया गया है। 20 प्रतिशत में ही सामान की व्यवस्था करनी होती है। जिस हेतु जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के द्वारा लाई गई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत के साथ उपाध्यक्ष सुभाष पैन्युली, उपाध्यक्ष अरविन्द सकलानी, राजेश सिंह गुंसाई, साधना, बीना देवी आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: 800 मीटर गहरी खाई में गिरी कार… कार सवार की मौत

संवाद365/सुनील सजवाण

50724

You may also like