गैरसैंण : कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली में हिस्सा लेकर घर लौट रहे युवकों का वाहन खाई में गिरा

August 21, 2022 | samvaad365

गैरसैंण: कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई. वहीं कोटद्वार भर्ती से लौट रहे युवाओं का ईको वाहन रविवार सुबह 4 बजे हादसे का शिकार हो गया. इससे युवाओं में चीख पुकार मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार भर्ती से लौट रहे युवकों की गाड़ी आदिबदरी के पास खाई में जा गिरा. हादसे में वाहन सवार चालक समेत 5 युवक घायल हो गए.पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। वहीं उनकी गंभीर हालत देखते डॉक्टरों ने 5 युवकों को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया।

ये भी पढ़ें :देखिए VIDEO : एसडीएम बोला- साला इतना मारूंगा की ठीक हो जायेगा

मिली जानकारी के अनुसार गैरसैंण के कुछ युवक कोटद्वार से अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। रविवार सुबह 4 बजे  उनका वाहन आदिबदरी के पास हादसे का शिकार हो गया. उनका वाहन 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में घायलों को आदिबदरी पुलिस ने खाई से निकाल उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखते सभी को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें :देखिए VIDEO : एसडीएम बोला- साला इतना मारूंगा की ठीक हो जायेगा

80378

You may also like