मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में किया एक अरब 11 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

October 24, 2020 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर पहुंचकर एक अरब 11 करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा चुनाव ना लड़ने के सवाल पर वे चुप्पी साध गये। अपने दो दिवसीय दौरे में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बागेश्वर पहुंचे। इन योजनाओं में 85 लाख की लागत वाली 27 योजनाओं का शिलान्यास और 26 करोड़ से अधिक की लागत वाली 14 योजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का भी लोकार्पण किया।

(संवाद 365/हिमांशु गढ़िया )

यह भी पढ़ें-कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

 

55404

You may also like