मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया  ई-कलेक्ट्रेट प्रणाली देहरादून का शुभारंभ

June 24, 2020 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ई कलेक्ट्रेट प्रणाली देहरादून का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग के अनुसार तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग जरूरी है। ई कलेक्ट्रेट प्रणाली से लोगों को सुविधा तो होगी ही साथ ही समय कि बचत भी होगी और अनावश्यक कार्यालयों की भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। ई ऑफिस प्रणाली से कार्यों में और पारदर्शिता आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य विभागों में भी ई ऑफिस प्रणाली शुरू करने के लिए प्रयास किए जाए। उन्होंने निर्धारित समयावधि से एक सप्ताह पूर्व ही ई कलैक्ट्रेट प्रणाली का शुभारंभ करवाने पर जिला प्रशासन को बधाई दी।

(संवाद 365/डेस्क )

https://www.youtube.com/watch?v=4R4wjHzfH1M

यह भी पढ़ें-टिहरी के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताई जिले में कोरोना की क्या है स्थिति

 

51127

You may also like