मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी गुरूपूर्णिमा की बधाई

July 5, 2020 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अपने गुरूओं के प्रति आस्था प्रकट करने का स्मरण कराता है। यह अवसर गुरू पूजन एवं गुरूओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन चारो वेदों के रचयिता एवं महाभारत जैसे कालजई रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा का पर्व अपने गुरूओं एवं बड़ो का आर्शीवाद प्राप्त करने का भी अवसर होता है। गुरू पूर्णिमा पर गुरू पूजन की हमारी पुरातन परम्परा रही है।

(संवाद 365/डेस्क)

https://youtu.be/VUo78IzdW5A

यह भी पढ़ें-तो क्या आज शाम तक कोरोना सूची में तीसरे नंबर पर आ जाएगा भारत..!

51487

You may also like