मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई

January 13, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें.

(संवाद 365/कुलदीप राणा आजाद)

यह भी पढ़ें-रूद्रप्रयाग में डीजीपी अशोक कुमार ने जनसंवाद कर सुनीं लोगों की समस्याएं

57525

You may also like