चमोली के ताली कंसारी में फटा बादल, भूस्खलन के चलते जेई की मौत

August 25, 2020 | samvaad365

चमोली: लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते चमोली में स्थितियां खतरनाक बनी हैं। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के ताली कंसारी गांव में मंगलवार तड़के बादल फटने से एक भवन के उपरी हिस्से में भूस्खलन से भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इस भवन में चार लोग रह रहे थे जिसमें से एक की मौत हो ई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों लोग सड़क निर्माण कर रही कंपनी में काम करते थे। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी भारी वर्षा से छह से अधिक स्थानों पर बाधित हो गया है।

आपदा परिचालन केंद्र चमोली से मिली जानकारी के अनुसार तहसील पोखरी क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले राजस्व क्षेत्र के ताली कंसारी गांव में मंगलवार की तङके करीब तीन बजे बादल फटने से मकान के ऊपर भूस्खलन हो गया. इस घटना मे जेई की मौत हो गई. पिछले कई दिनों से पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी अब आम हो चली हैं। जहां एक तरफ भूस्खलन से कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है तो वहीं कई मार्ग अभी भी बाधित हैं।

यह खबर भी पढ़ें-आदर्श गांव का श्मशान घाट बना हरियाली मुक्तिधाम, कई फलदार पौधों का किया गया रोपण

संवाद365/पुष्कर नेगी

53554

You may also like