सीएम धामी ने सौंपी मंत्रियों को जिलों के प्रभार की जिम्मेदारी, जानिए आपके जिलें का प्रभारी कौन

July 6, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को जिलों के प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी है। आइये जानते हैं किस मंत्री को किस जिले का जिम्मा सौंपा गया है।

रुद्रप्रयाग एवं चमोली का प्रभार सतपाल महाराज को सौंपा गया है।

टिहरी गढ़वाल जिले का प्रभार हरक सिंह रावत को सौंपा गया है।

देहरादून जिले का प्रभार बंशीधर भगत को सौंपा गया है।

अल्मोड़ा का प्रभार विशन सिंह चुफाल को सौंपा गया है।

उधर सुबोध उनियाल को पौड़ी गढ़वाल जिले का प्रभार सौंपा गया है।

चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों का प्रभार अरविंद पांडेय को सौंपा गया है।

उत्तरकाशी जिले का प्रभार गणेश जोशी को दिया गया है।

धन सिंह रावत को हरिद्वार जिले का प्रभार सौंपा गया है।

बागेश्वर जिले का प्रभार रेखा आर्य को सौंपा गया है

उधम सिंह नगर जिले का प्रभार यतीश्वरानंद को दिया गया है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने दिये वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश

 

63482

You may also like