सीएम धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण, साथ ही पवेलियन ग्राउंड में “एक दौड़ देश के नाम“ का फ्लैग ऑफ किया

August 15, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश होने पर पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक दौड़ देश के नाम“ का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है।इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजान दास एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण

 

64966

You may also like