सीएम धामी ने पिरान कलियर और भगवानपुर की विधायक की सुनी बात , कहा समाधान का किया जाएगा हरसंभव प्रयास

August 26, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा परिसर  में अपनी मांगों को लेकर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश के पास गए और उनकी बातों को सुना। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया। बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी भी उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पिथौरागढ़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लचर स्वास्थ्य सेवा को लेकर केमू स्टेशन में जोरदार प्रदर्शन किया

 

65456

You may also like