सीएम ने देहरादून डीएम को दिए जल भराव की समस्या को दूर करने के निर्देश

August 18, 2020 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी देहरादून को शहर में जल भराव की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने विशेषकर टीचर कॉलोनी गोविन्दगढ, मित्र लोक कॉलोनी की जल भराव आदि की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर अविलम्ब समाधान के निर्देश दिये हैं।

सोमवार को देर सांय विधायक हरबंश कपूर ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र से भेंट कर क्षेत्र की जल भराव की समस्याओं आदि से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से टीचर कॉलोनी गोविन्द गढ एवं मित्र लोक कॉलोनी में गत दिवस भारी बारिश के कारण इस क्षेत्रों में हुए जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जल भराव आदि की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र कोरोना अपडेट: एक दिन में 8493 नए मरीज, 20 हजार से अधिक की मौत

53259

You may also like