नई टिहरी सी ब्लॉक कंटेनमेंट जोन घोषित, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई कोरोना पॉजिटिव

August 18, 2020 | samvaad365

पूर्व कैबीनेट मंत्री दिनेश धनाई के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद टिहरी जिला प्रशासन ने नई टिहरी सी ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब 28 दिन तक सी ब्लॉक में किसी भी तरह की आवाजाही बंद रहेगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही इस दौरान छूट दी जाएगी। पूर्व मंत्री और समर्थक दोनों ही सी ब्लॉक में रहते हैं। अब सी ब्लॉक में 28 दिन तक कोई भी आ जा नहीं सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को ही इस दौरान छूट दी जाएगी।

(संवाद 365/बलवंत रावत )

यह भी पढ़ें-सीएम ने देहरादून डीएम को दिए जल भराव की समस्या को दूर करने के निर्देश

 

53262

You may also like