अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सीएम रावत ने जताया शोक

June 14, 2020 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्म एवं टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  सुशांत सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उत्तराखंड में भी शूटिंग की थी। कम उम्र में उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अभी तक उनके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुशांत महज 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के प्रसिद्ध और लोकप्रिय एक्टर्स में से एक थे। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी अभिनेता के रुप में की थी। उन्हें एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में लीड एक्टर काम भी किया। काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबर: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड… घर में फांसी लगाकर दी जान

संवाद365

50819

You may also like