भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर सीएम रावत ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

September 10, 2020 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा  कि भारतीय राजनीति में गोविंद बल्लभ पंत का अहम योगदान रहा भारत के गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे पंत जी सरल व्यक्तित्व के धनी थे। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

वहीं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर टिहरी जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में इस अवसर पर पंत जी का जन्मदिन मनाया।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने गन्ना किसानों को अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु 193.24 करोड़ की धनराशि की स्वीकृत

संवाद365

54133

You may also like