एम्स में भर्ती हैं हास्य कलाकार आनन्द, आप भी करें मदद

October 4, 2020 | samvaad365

कुमाऊं के प्रसिद्ध हास्य कलाकार आनन्द भल्लभ भट्ट अखिल भारतीय आयुष विज्ञान संस्थान ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती हैं। वह अस्वस्थ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हार्ट के ऑपरेशन के लिए कहा गया है लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आनन्द वह कलाकार है जिन्होंने अपने जीवन को उत्तराखंड के लोगों को एक मुस्कान एक हंसी दिलाने के लिए सन् 1977 से आभार किया। वह अपनी संस्कृति व सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। आनन्द अपनी कविताओं के जरिए लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में आनन्द अकेले पड़ गए हैं। बहरहाल, अस्पताल में भर्ती आनन्द को आर्थिक स्तर पर मदद की जरूरत है यदि आप उनकी मदद करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई बैंक डिटेल्स के जरिए उनको आर्थिक मदद दे सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक, मनान, अल्मोड़ा

खाता संख्या- 4441879498,

Ifsc code -SBINORRUTGB

 

Uttrakhand gramin bank

निवेदक= कृपाल बिष्ट

8285350102

यह खबर भी पढ़ें-बेरीनाग: पिथौरागढ़ में फिट इंडिया अभियान का समापन, नेहरू युवा केंद्र ने चलाया अभियान

संवाद365

54960

You may also like