कांग्रेस नेत्री ने लैंसडाउन के विकास ना होने पर विधायक दलीप रावत और उनकी सरकार पर उठाए सवाल

December 26, 2022 | samvaad365

पौड़ी जिले की लैंसडाउन विधानसभा में विकास के मुद्दो के लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू व कांग्रेस नेत्री अनुकीर्ति गुसाई ने भी सवाल खड़े किए हैं दरअसल कुछ दिन पूर्व ही लैंसडाउन के विधायक महंत दलीप रावत ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए था की सरकार लैंसडाउन का विकास करना भूल गई हैं जिससे यहां की जनता को जवाब देना उन्हें भारी पड़ रहा है ऐसे में अब कांग्रेस नेत्री ने लैंसडाउन में विकास न होने का जिम्मेदार यहां की विधायक दलीप रावत और भाजपा सरकार को बताया है जिसको लेकर एक जनाक्रोश रैली भी कांग्रेस द्वारा लैंसडाउन में निकली गई और विकास के मुद्दे पर सवाल उठाए गए कांग्रेस नेत्री अनुकीर्ति गुसाईं ने कहा की 11 सालो से लैंसडाउन का विकास प्रभावित हैं जिससे यहां मूलभूत सुविधाएं तक जनता को नही मिल पाई है.

(संवाद 365, भगवान सिंह)

ये भी पढ़ें :   चचेरे भाइयों के बीच आपसी विवाद में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

84350

You may also like