COVID-19: राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 749

May 30, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संकट गहराता जा रहा है। कोरोना संक्रमण का ग्राफ प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 749 हो गई है। जिसमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं आज जिन 11 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है उनमें से 7 मामले देहरादून और 4 मामले टिहरी से सामने आए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को राज्य में 216 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई। बहरहाल, प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है लिहाजा सभी को समाजिक दूरी का पालन सख्ती से करना चाहिए। ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: मानसून से पहले डीएम ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक

संवाद365/काजल

50340

You may also like