देहरादून: वीवीआईपी में व्यस्त नगर निगम, शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा असर

July 20, 2019 | samvaad365

देहरादून: इन दिनों नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था छोड़ मसूरी वीवीआईपी ड्यूटी में लगे हुए हैं। ऐसे में शहर के गली-मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा हवाला खुद निगम के अधिकारी दे रहे हैं। नगर निगम आगामी 28 जुलाई को मसूरी में होने वाले हिमालयी सम्मेलन में व्यस्त है। जिसकी वजह से निगम ने शिकायतकर्ताओं को भी 28 जुलाई तक आने को कहा है। दरअसल, शुक्रवार को आवारा पशुओं और गंदगी की शिकायत लेकर नेशविला रोड स्थित नीलकंठ विहार के कुछ लोग नगर निगम अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे जिसके बाद लोगों ने समस्या बताते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की तो निगम के अफसरों ने शिकायतकर्ताओं को साफ कह दिया कि हिमालयी सम्मेलन की तैयारियों के चलते पशु पकडऩे वाली गाड़ी दूसरी जगह लगाई गई है, ऐसे में उनके पास वाहन उपलब्ध नहीं है और न ही कर्मचारी हैं। भई नगर निगम का वीवीआईपी कार्यों में ड्यूटी देने सही है लेकिन उनकी इस ड्यूटी का खामियाजा शहर भर को भुगतना पड़ रहा है। जगह जगह कूड़ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पशु आवारा होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं को भी न्यौता मिल रहा है। ऐसे में नगर निगम का ये रवैया गले से नीचे नहीं उतर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-छः सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष और ABVP ने भेजा सीएम को ज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-बधाई हो रजत… देश के टॉप-20 स्टार्टअप में रजत ने बनाई अपनी जगह

संवाद365/काजल

39552

You may also like