देहरादून में बारिश का कहर, मालदेवता में दंपती का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

August 21, 2022 | samvaad365

देहरादून : शनिवार को देहरादून समेत कई जिलों में बारिश ने कहर बरपाया. राज्य को जान माल का नुकसान हुआ. सबसे ज्यादा तबाही का मंजर मालदेवता में देखने को मिला. बता दें कि मालदेवता में बादल फटने की घटना के बाद दो लापता दंपती के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे।जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 5 हो गई है. वहीं अभी भी 12 लोग लापता है। जिनकी खोजबीन जारी है।

ये भी पढ़ें :डीजीपी अशोक कुमार ने टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, SDRF को दिए ये निर्देश

आपको बता दें कि मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा में लापता ग्वाड़ सकलाना गांव के दंपती राजेन्द्र राणा (36) व उनकी पत्नी अनिता राणा (30) के शव रविवार को बरामद किए गए हैं।एसडीआरएफ ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिए हैं। आज डीजीपी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे. लोगों ने डीजीपी को अपनी पीड़ा सुनाई.

बता दें कि बीते दिन आई आपदा के बाद ग्वाड़ गांव में मातम का माहौल है। सरखेत के समीप ग्रामीणों के सात मकान जमींदोज हो गए हैं। यहां मलबे के ढेर में ग्रामीणों का सामान बिखरा पड़ा है। प्रभावित लोगों ने छह किलोमीटर दूर मालदेवता सड़क पर एक स्कूल में शरण ली है।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें :डीजीपी अशोक कुमार ने टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, SDRF को दिए ये निर्देश

80362

You may also like