बागेश्वर में बारिश-बर्फबारी के चलते हो सकता है किसानों को मुनाफा

January 24, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड राज्य के ऊंचे पहाड़ों में जहां बर्फबारी जारी है तो वहीं निचले मैदानी इलाकों में बारिश की झमाझम से मौसम में और ठंडक आ गई है। वहीं  बागेश्वर जनपद में विगत दो दिनों से बारिश और बर्फबारी से रबी की फसल से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है। जिससे कास्तकारों में बेहद खुशी है।

इन फसलों में गन्ना, मटर, सरसों के अलावा गेहूं के लिए भी कृषि विशेषज्ञ इस बारिश को बेहद फायदेमंद बता रहे हैं।  बागेश्वर जिले में इस बार की बर्फबारी और बारिश को फसलों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। यह बारिश रबी की फसलों के लिए प्राकृतिक खाद का काम करेगी। घाटी तथा ऊंचाई वाले क्षेत्र में इससे लाभ होगा। बारिश से जहां उपज बढ़ेगी, वहीं खेती बीमारी से भी बचेगी। इस मौसम की बारिश और बर्फबारी खेतों के लिए अमृत समान है।

यह खबर भी पढ़ें-27 जनवरी को दिल्ली में होगा उत्तराखंडी महाकुंभ, सामाजिक प्रबुद्धजनों का होगा सम्मान

यह खबर भी पढ़ें- मिनी कश्मीर पिथौरागढ़ की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

30720

You may also like