किसी दूसरे के कंधो के सहारे बुजुर्गों ने निभाया अपना धर्म, पहुंचे मतदान केंद्र, दिया अपना कीमती वोट

February 14, 2022 | samvaad365

उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके बुजुर्गों के शरीर में अब चाहे ताकत पहले जैसी न रही हो। लेकिन उनमें मतदान को लेकर उत्साह जवां है। बुजुर्गों ने काशीपुर के बूथो पर जाकर विधानसभा चुनाव के लिए जमकर मतदान किया। मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी खासा उत्साह दिखाया। मतदान केंद्रों तक कोई बुजुर्ग लाठी के सहारे पहुंचा तो कोई बुजुर्ग किसी के कंधे के सहारे,उन्होंने मतदान केंद्र पर जाकर अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए वोट किया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जहां युवा महिलाएं पुरुष अपनी भूमिका निभा रही हैं तो बुजुर्ग भी लोकतंत्र को मजबूत करने में पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे।

संवाद365,डेस्क

72366

You may also like