ऋषिकेश :राष्ट्रवादी सोच के साथ महापौर अनिता ममगाई ने किया मतदान

February 14, 2022 | samvaad365

लोकतंत्र के महापर्व में शहर की प्रथम नागरिक महापौर अनिता ममगाई ने राष्ट्रवादी सोच के साथ मतदान किया।उन्होंने तमाम शहरवासियों से भी बड़चड़ कर मत्ताधिकार की अपील की। सोमवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने देहरादून रोड़ पर थाने के सामने स्थित सरकारी स्कूल में आम नागरिक की भांति कतार में लगकर मतदान किया।मतदान के उपरांत उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत का वही मूल्य है जो कि हमारे जीवन में सांसों का। जिस प्रकार सांसों के बिना जीवन समाप्त हो जाता है। उसी प्रकार अपने मत का प्रयोग न करने से लोकतंत्र भी समाप्त हो जाता है। इसलिए राष्ट्रहित में हमें मतदान अवश्य करना चाहिए।उन्होंने तमाम शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र के हित के लिए सभी लोग आगे आएं और मतदान करें।

संवाद365,डेस्क

 

72369

You may also like