एवरेस्टर विष्णु सेमवाल सतोपंथ पर्वत की करेंगे परिक्रमा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया फ्लैगऑफ

August 27, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर माउंट सतोपंथ परिक्रमा का फ्लैगऑफ किया। सतोपंथ पर्वत उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में गढ़वाल हिमालय का एक पर्वत है। यह पर्वत गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है जिसकी ऊंचाई 23 हज़ार फ़ीट है। एवेरेस्टेर विष्णु सेमवाल व उनकी टीम पहली बार सतोपंथ पर्वत के एक्सप्लोरेशन करने के लिए निकल पड़े हैं। एवरेस्टर विष्णु सेमवाल का कहना है की वे एक अनोखी पहल करते हुए सतोपंथ पर्वत की परिक्रमा करेंगे और जो 50 प्रतिशत मार्ग जो अभी विश्व पटल पर नहीं देखा गया है उस मार्ग को भी विष्णु और पूरी टीम एक्स्प्लोर करेंगे। इस कार्य को सफलतापूर्वक ख़त्म कर उनकी विष्णु व उनकी पूरी टीम वापिस देहरादून लौटकर फ्लैग इन करेंगे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : पशुओं में तेजी से फ़ैल रहा Lumpy Virus, अब तक 2 की मौत, 250 संक्रमित

80583

You may also like