पशुओं में तेजी से फ़ैल रहा Lumpy Virus, अब तक 2 की मौत, 250 संक्रमित

August 27, 2022 | samvaad365

पशुओं में लंपी स्किन रोग नामक खतरनाक बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में लगभग ढाई सौ पशु लंपी स्किन रोग की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को इस रोग से संक्रमित 2 पशुओं की मौत भी हो गई हैं। तेजी से फैलते लंपी रोग को देखते हुए पशु चिकित्सका विभाग सतर्क हो गया हैं।

पशु चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्र भट्ट का कहना है कि जिस प्रकार इंसानों में कोरोना फैला था, उसी प्रकार अब पशुओं में भी एक संक्रामक बीमारी फैली है। उन्होंने बताया कि यह रोग गाय एवं भैंसों के विषाणु के संक्रमण से फैलता है। संक्रमण मच्छर, मक्खी तथा हवा के माध्यम से फैलता हैं।

स्वस्थ पशु जब संक्रमित पशु के संपर्क में आता हैं तो संक्रमण उनके अंदर भी आ जाता हैं। बीमारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया हैं। अभी तक 2000 पशुओं को वैक्सीन लगा दी गई हैं। अब वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाएगी।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड का लाल ड्यूटी के दौरान शहीद, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

 

80580

You may also like