बीजेपी थत्यूड़ मंडल का विस्तार तीरथ व पृथ्वी सिंह रावत बने भाजपा के मण्डल महामन्त्री

March 3, 2020 | samvaad365

धनोल्टीः भारतीय जनता पार्टी जौनपुर थत्युड मण्डल के अध्यक्ष हीरामणी गौड ने भाजपा जौनपुर की मण्डल कार्यकारणी का विस्तार जिला व प्रदेश भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन पर किया. भाजपा की नई कार्यकारणी मे थत्युड ब्रहमसारी निवासी पृथ्वी सिहं रावत एक बार फिर से भाजपा के मण्डल महामन्त्री बने साथ ही सकलाना निवासी तीरथ रावत भी नई कार्यकाणी मे भाजपा जौनपुर के महामन्त्री होंगे.

नई कार्यकारणी में चार उपाध्यक्ष बनाए गए है जिनमे महाबीर सिंह पंवार, सोबन सिंह नकोटी, सत्य सिंह रावत, विजय गौड है वहीं पांच मण्डल मन्त्री बने है जिनमे संगीता देवी, सत्य प्रकाश चमोली, शारदा देवी, सरिता रावत, व मुरारी लाल है, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश सजवाण, मिडिया प्रमुख रघुवीर रमोला, सोशल मिडिया प्रमुख प्रियंका पंवार के साथ सदस्यो मे महाबीर सिंह राणा, बचन सिंह रावत, रणवीर सिंह पंवार, कबुल चन्द पुण्डीर, कुलवीर सिंह, बचन सिंह पंवार, रामलाल गौड, विक्रम सिंह परमार सम्मलित है.

भाजपा के दूसरी बार बने मण्डल महामन्त्री पृथ्वी सिंह रावत ने हमारे संवाददाता सुनील सजवाण को दूरभाष पर बताया की भाजपा जौनपुर मण्डल मे वरिष्टजनो व कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पूरी नव निर्वाचित कार्यकारणी कार्य करेगी.

(संवाद 365/ सुनील सजवाण)

यह खबर भी पढ़ें-अरूषि निशंक को शिकागो में मिला ‘ग्लोबल वूमेन अवार्ड 2020’

47402

You may also like