पिथौरागढ़ में वन विभाग शूरू करेगा ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान, लोगों को तेंदुए के बीच रहने की जानकारी मिलेगी

March 3, 2022 | samvaad365

आज के दिन विश्व वन्य जीवन दिवस मनाया जाता है । उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में मानव और वन्यजीवों के बीच लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण संरक्षित क्षेत्र का अभाव, जानवरों के बीच घनिष्ठता बढ़ना और आधुनिक युग में लगातार बढ़ रहा शहरीकरण है। अब वन विभाग, वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। पिथौरागढ़ में वन विभाग मानव और वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान शुरू करेगा। इसमें लोगों को तेंदुए के बीच कैसे रहना है, मानव वन्यजीव संघर्ष कैसे कम हो आदि को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  कार्यक्रम के तहत स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और सेनिमार आयोजित होंगे।

संवाद365,डेस्क

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

72913

You may also like