प्रतापनगर में राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारणी का गठन

August 4, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: राजकिय शिक्षक संघ शाखा प्रतापनगर की नवीन कार्यकारणी का गठन निर्विरोध रूप से किया गया। इस कार्यकारणी में अध्यक्ष जगरोशन शर्मा शिक्षक रा० इ० कॉलेज ओखला खाल व मन्त्री सोहन लाल गौड प्रवक्ता संस्कृत रा० इ० का० कण्डियाल गांव को निर्विरोध बनाया गया। इसी के साथ उपाध्यक्ष धमेन्द्र पेन्युली शिक्षक रा० इ० का० रौणद रमोली, उपाध्यक्ष महिला श्रीमती गीता रमोला अध्यापिका रा० उ० मा० विद्यालय कोरदी, संयुक्त मन्त्री देशबन्धु भट्ट शिक्षक रा० इ० का० तौली सैण मुखेम, संयुक्त मन्त्री महिला श्रीमती सुमन डोभाल रा० इ० का० लम्बगांव, आय व्यय निरिक्षक गिरिश चन्द पैन्युली रा० इ० का० देवलाधार, कोषाध्यक्ष, आनन्द सिंह राणा रा० इ० का० ओनाल गांव बने।

वहीं नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष जगरोशन शर्मा व मन्त्री सोहन लाल गौड ने कहा की शिक्षकों के हितों के लिए वे निरन्तर प्रयास करेंगे| जिन भावनाओं के साथ सभी शिक्षकों ने उन पर विश्वास जताया वे उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेगें। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी बी के सिहं व डा० जवाहर त्रिपाठी रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम सिहं सरियाल, मन्त्री लक्ष्मण सिहं, मेनपाल सिहं, विजय पाल रावत, आदि मौजुद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से यात्रा बंद

यह खबर भी पढ़ें-अब नहीं लगाना पड़ेगा थानों का चक्कर, घर बैठे दर्ज हो जाएगी FIR

संवाद365/सुनील सजवाण 

39984

You may also like