पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे कोटद्वार, रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

June 30, 2021 | samvaad365

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह आज कोटद्वार  में भाजपा के द्वारा आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पंहुचे। रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों और आमजनता ने भारी संख्या में रक्तदान किया। वही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली हाईकमान के द्वारा बुलाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बने हुए अभी केवल तीन महीने हुए है। ये पता नही क्यो बुलाया,सरकार में परामर्श चलता रहता है। वहीं उन्होनें कहा की 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

संवाद365,दिलिप कश्यप

यह भी पढ़ेंप्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी, विश्व विख्यात फूलों की घाटी का 1 जुलाई से कर सकेंगे पर्यटक दीदार

 

63237

You may also like