गंगोलीहाट- राईआगर गंगोलीहाट मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण

February 24, 2022 | samvaad365

पिछले एक दशक से खस्ताहाल राईआगर गंगोलीहाट मोटर मार्ग को लेकर गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने जानकारी देते हुए बताया की सडक सुधारीकरण के लिए लगातार विभाग से पत्राचार किया गया और विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गयी है.

उन्होंने कहा की सड़क सुधारीकरण के होने के बाद यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। बता दें की लम्बे समय से सडक सुधीकरण की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा जा रही थी जिसके बाद अब सडक सुधीकरण होने से गंगोलीहाट और पाताल भुवनेश्वर में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

(संवाद365,प्रदीप माहरा)

यह भी पढ़ें-  रामनगर- 28 मार्च से 18 अप्रैल तक होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की तैयारियां पूरी

72715

You may also like