गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय और हिमनद बचाओ अभियान दल ने की प्रेस वार्ता

October 22, 2022 | samvaad365

गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल की शुरुआत सन 2000 में हुई जब दल की अध्यक्षा शांति ठाकुर ने मां गंगा की दयनीय दशा और मां गंगा के अस्तित्व आधार गंगोत्री ग्लेशियर के लगातार पिघलने की स्थिति देखी.

प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस स्थिति पर उन्होंने विचार किया वह सर्वे कर पाया कि किस प्रकार से गंगोत्री ग्लेशियर व समस्त हिमालय के ग्लेशियर लगातार बढ़ती मानवीय आवाजाही से दिन प्रतिदिन बड़े बड़े हिस्सों में टूट रहे हैं और ग्लेशियर के पिघलने की रफ्तार बढ़ रही है वह समाप्ति की ओर अग्रसर है.

इन्हीं सब तथ्यों को देखने में समझने के बाद दल की अध्यक्षा शांति ठाकुर ने मां गंगा के अस्तित्व आधार गंगोत्री ग्लेशियर व समस्त देव नदियों के अस्तित्व आधार हिमालय के संरक्षण व संवर्धन हेतु आंदोलन प्रारंभ किया. क्योंकि जब मां गंगा का अस्तित्व इस धरा में कायम रहेगा तब तक हमारा अस्तित्व व संस्कृति की पहचान रहेगी दल की अध्यक्षा द्वारा सन् 2000 में उक्त गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिमनदी बचाओ अभियान दल का गठन कर आंदोलन प्रारंभ किया जिसके लिए जन जागरूकता सर्वप्रथम थी दल की अध्यक्षा शांति ठाकुर ने सन 2000 में गोमुख जाने के रास्ते गंगोत्री में आंदोलन पर बैठी और गोमुख तपोवन चौखंबा आदि स्थानों पर जाने वाले पर्यटक और कावड़ियों के बैग में पॉलीथिन प्रतिबंध हेतु चेकिंग कर उन से निवेदन करती रही की मां गंगा के अस्तित्व को बचाने के लिए हमें गंगोत्री तक ही दर्शन कर अपनी यात्रा संपन्न करनी होगी.

(संवाद 365, विकेश शाह)

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार में थाने के बाहर कसरत करते हरीश रावत को देखना निराश करने जैसा था

82409

You may also like