हल्द्वानी- राहुल गांधी की रैली के लिए नैनीताल और उधम सिंह नगर से पहुंचेंगे 30 से 35 हजार कार्यकर्ता

December 13, 2021 | samvaad365

हल्द्वानी- 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी अब पूरी मजबूती से जुट गई है। हल्द्वानी में कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं.

नैनीताल और उधम सिंह नगर से इस रैली में 30 से 35 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। सुमित हृदयेश ने बताया कि भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। लिहाजा पूर्व में देहरादून में हो चुकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ज्यादा भव्य रैली राहुल गांधी की होगी क्योंकि अब लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह है।उन्होंने कहा जिस तरह राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

लिहाजा 16 दिसंबर को देहरादून में विशाल जनसभा होगी जिसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर मंच पर सीडीएस के अतिम संस्कार पर राजनैतिक पार्टी के महोत्सव वाले बयानों का भी खंडन किया उनका कहना है की कांग्रेस पार्टी ने देश सेवा के स्थान पर सैनिकों का सम्मान सर्वोपरी रखा है.

(संवाद365,अंकित साह)

यह भी पढ़ें –  डीएफओ हरिद्वार के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

70147

You may also like