चंबा के आईटीबीपी जवान का अरूणाचल प्रदेश में निधन

October 21, 2020 | samvaad365

अरुणाचल प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान चम्बा ब्लॉक के ग्राम स्यूटा निवासी आईटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर के निधन होने की सूचना है। खबर मिलने से परिजन और रिश्तेदारों में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार वह वर्ष 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे।

छत्तीसगढ़ में तैनाती के बाद वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में विशेष ट्रेनिंग के लिए गए थे। जवान के भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि विजय सिंह पुंडीर की तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि मृतक जवान की शादी 2013 में हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी और चार माह का एक बेटा है। उनका परिवार डेढ़ माह पहले ही छत्तीसगढ़ से अपने गांव स्यूटा आया था।

(संवाद 365/बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें-पुलिस स्मृति परेड में शामिल हुए सीएम, शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

55354

You may also like