निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में पहुंचे किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर, सभी जोड़ो को दी बधाई

December 26, 2021 | samvaad365

श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से रविवार को निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। पथरीबाग चौक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म वेडिंग प्वाइंट में आयोजित विवाह समारोह में 21 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। वही इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया और कन्याओं के सामूहिक विवाह में अपना योगदान प्रदान किया वही इस मौके पर पुंडीर जी ने कहा कि समिति द्वारा जरूरतमंद परिवार की कन्याओं के लिए आयोजित यह समारोह सराहनीय है।

पुंडीर जी ने श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। पुंडीर ने कहा की कन्या गरीब नहीं है बल्कि व्यवस्था गरीब है हमें सभी व्यवस्थाओं को साथ मिलकर सही करना होगा। और साथ ही पुंडीर जी ने कहा कि दो लोग की जोड़ियां बनाना और उनके घर बसाना परिवार का काम होता है। संस्था सामूहिक विवाह करवा कर इन लोग के परिवार की भूमिका निभा रही है। साथी पुंडीर जी ने सभी जोड़ों को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने के लिए बधाई दी। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से सेवा की जा रही है। जिसके तहत दिव्यांग,निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है।

संवाद365,डेस्क

70707

You may also like