खंडीखाल के पास भूस्खलन होने से यातायात मार्ग हुआ बंद

September 11, 2019 | samvaad365

मसूरी: कैम्पटी यमुनोत्री NH707A मार्ग पर खंडीखाल के समीप बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से यातायात मार्ग बंद हो गया। वहीं बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया..  ये मार्ग पिछले 10 घंटे से बंद पड़ा है। यमुनोत्री, नैनबाग, और आस-पास के क्षेत्र से आने जाने वाले यात्री रोड बंद होने की वजह से पिछले कई घंटों से फंसे पड़े हैं। भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी के माध्यम से रोड सुचारू करने का प्रयास शुरू कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी से रोड खोलने का विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारीयों के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की रोड के चौडीकरण के कार्य के चलते उनके खेत भूस्खलन की जद में आ गए हैं जिनका अभी तक कोई मुवावजा नही मिला है। वहीं आने जाने वाले यात्रियों का कहना है की रोड बंद होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून में उत्तराखंड मास्टर शेफ सीजन 2 का आगाज

यह खबर भी पढ़ें-क्षेत्रीय विधायक और उपजिलाधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण

संवाद365/राजवीर रौंछेला

41409

You may also like