उत्तराखंड के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान बने नए CDS

September 29, 2022 | samvaad365

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के 9 महीने बाद दूसरा सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान के रूप में मिल गए हैं। चौहान न केवल रणनीतिक रूप से माहिर माने जाते हैं बल्कि कई बड़े अभियानों की अगुवाई भी कर चुके हैं। जंग के मैदान में उन्हें दुश्मनों को निपटाने का हुनर आता है। ‘ऑपरेशन बालाकोट’ में सीडीएस चौहान की बड़ी भूमिका रही थी।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2019 को यह पद संभाला था। वे भारतीय सेना के DGMO रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में विभिन्न पदों पर रहे।

सीएम धामी ने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘उत्तराखंड के सपूत को सीडीएस नियुक्त होने से हर उत्तराखंडी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी’।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सीडीएस की जिम्मेदारी दिए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह देश के दूसरे सीडीएस बनें.

(संवाद 365, भगवान सिंह)

ये भी पढ़ें :  अंकिता के परिजनों से मिले गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत

81701

You may also like