देवभूमि में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़

March 6, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड राज्य अपने तीर्थ स्थलों और पर्यटन के लिए जाना जाता है लेकिन अब इस राज्य में धीरे-धीरे अपराध भी अपने पैर पसार रहा है। हाल ही में उत्तराखंड के ऋषिकेश में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल ये घटना ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की है, जहां दो मार्च को महिला पर्यटक शिवानंद के गेट के पास से गुजर रही थी, महिला को अकेला देख दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपने साथ हुई इस वारदात की सूचना महिला ने फौरन थाने में जाकर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी देरी के मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान लक्ष्मण गुंसाईं और मनीष बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों युवक राजीव ग्राम के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी को भी सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहरहाल देवभूमि में बढ़ते अपराधों की वजह से आने वाले समय में इसका असर पर्यटन पर जरूर देखने को मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें-पाक को झटका, यूएस पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं देगा 5 साल का वीजा

यह खबर भी पढ़ें-नैनीताल के मल्लीताल में खाई में गिरी कार, मौत

देहरादून/काजल

33086

You may also like