Sunday, 05 May

पं. दीनदयाल उपाध्याय को महापौर अनिता ममगाईं ने किया नमन , कहा वे सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे

September 25, 2021 | samvaad365

नगर निगम ऋषिकेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकात्म व मानववाद व अंतोदय के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाईं ने उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धधांजलि अर्पित की ।

यह भी पढ़ें-काशीपुर : बेहतर सुविधा देने के लिए संजीवनी हॉस्पिटल प्रदेश भर के टॉप टेन हॉस्पिटल में शामिल

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उनकी जयंती पर नमन करते हुए महापौर ममगाई ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

यह भी पढ़ें-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज है जयंती, पीएम मोदी ,सीएम योगी, सीएम धामी सहित कई नेताओं ने किया नमन

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संवाद365,डेस्क

66753

You may also like