सैन्य कर्मी ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक सबंध, युवती के विरोध करने पर किया ये घिनौना काम

September 11, 2022 | samvaad365

एक सैन्य कर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सैन्य कर्मी ने युवती की वीडियो भी बना ली। अब वह वीडियो व फोटो से युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं सैन्य कर्मी ने दूसरी जगह सगाई भी कर ली है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह उसे जान मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पहले उसके विवाह की बात सितारगंज निवासी आनंद शर्मा के साथ चल रही थी। आनंद कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही है और वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। युवती ने बताया कि विवाह की बात करने के दौरान आनंद उसे देखने के लिए रुद्रपुर आया था। इसके बाद वह उसे शहर के एक होटल में ले गया।

 

आरोप है कि वहां आनंद ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार आनंद ने शहर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में वह विवाह से मुकर गया। युवती ने पुलिस को बताया कि फौजी सैन्य कर्मी ने दहेज के लालच में दूसरी जगह सगाई कर ली है।

 

पीड़िता ने जब विरोध किया…

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर सैन्य कर्मी आनंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात की मौत, लोगों को याद आया ढाई साल पुराना मंजर

81142

You may also like