चमोली में नंदा देवी लोकजात का आगाज़, हर साल होती है नंदा देवी लोकजात

August 15, 2020 | samvaad365

चमोली: चमोली में सिद्धपीठ कुरुड़ से माँ नन्ददेवी लोकजात का आगाज हो गया है। कोरोना के चलते सीमित संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं। आपको बता दें मां नंदा देवी की लोकजात का आयोजन हर साल किया जाता है। और इस बार भी शुक्रवार को विधि विधान के साथ इसकी शुरूआत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मां नंदा की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।

कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन की ओर से सीमित लोगों की मौजूदगी में यात्रा आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे में इस वर्ष लोकजात का आयोजन सादे समारोह के साथ किया जाएगा। प्रशासनिक नियमों और कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष मेले का भी आयोजन नहीं किया गया है। शुक्रवार को कुरुड़ के गौड़ ब्राह्मणों ने ब्रहम मुहूर्त में सुबह 5 बजे विशेष पूजा अनुष्ठान के बाद दशोली व बधांण की मां नंदा की चलत विग्रह डोलियों को गर्भ गृह से मंदिर परिसर में लाया गया। जहां पूरे दिन चली विशेष पूजा अर्चना के बाद देर शाम करीब 5 बजे यहां मां नंदा के जयकारों के साथ दशोली और बधांण की मां नदां की डोलियां लोकजात यात्रा के पहले पड़ाव चरबंग के लिये रवाना हुई।

यात्रा आगामी 14 दिनों तक विभिन्न पडावों को होते हुए बालटपा और वेदनी बुग्याल पहुंचेगी। जहां नंदा सप्तमी की पूजा के बाद जहां दशोली की नंदा सिद्धपीठ कुरुड पहुंचेगी। वहीं बधांण की नंदा छह माह प्रवास के लिये अपने ननिहाल देवराड़ा गांव पहुंचेगी।

https://youtu.be/Dt_AjdzHqXg

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर के इकलौते जीवित स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह चौहान, आजादी की लड़ाई में थे शामिल

संवाद365/पुष्कर नेगी

53144

You may also like