नरेंद्रनगर : जंगल में बकरी चराने गए व्यक्ति की चट्टान के मलबे में दब कर हुई मौत

September 4, 2021 | samvaad365

नरेंद्रनगर के बंदाण गाँव का 55 वर्षीय मकान सिंह बकरियों को चुगाने जंगल ले गया था,दिन में अचानक टूटी चट्टान के मलबे के साथ मकान सिंह ढंगार में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई।
मकान सिंह की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार में मातम छा गया है,मकान सिंह के परिवार में पत्नी सहित एक पुत्री और 2 पुत्र हैं। तीनों बच्चे नाबालिग हैं। परिवार का भरण पोषण का जिम्मा मकान सिंह पर ही था। मगर अब परिवार अनाथ और बेसहारा हो गया है, परिवार में रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। विकासखंड के कनिष्ठ उप प्रमुख राजपाल सिंह भंडारी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मकान सिंह के परिवार को मदद देने की गुहार लगाई है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, राज्य में 8 नए महाविद्यालय बनाए जाएंगे

65796

You may also like