उत्तराखंड से बड़ी खबर : रजिस्ट्रार कानूनगो 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

August 5, 2022 | samvaad365

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने है. बता दें कि हल्द्वानी तहसील में विजिलेंस की टीम ने एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में एक रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तहसील में तैनात रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल काम के एवज में ₹10,000 की डिमांड कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने विजिलेंस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने आज तहसील परिसर में ही रिश्वत लेते हुए रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल को गिरफ्तार किया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम तहसील परिसर में ही गोपनीय पूछताछ कर रही है।

संवाद 365, दीपिका कुमार

ये भी पढ़ें : पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से व्यापारियों ने की मुलाक़ात, बताई अपनी समस्याएं

 

79585

You may also like